मधुबनी (संवाददाता), 03 जून । डीएम ने मंगलवार को बेनीपट्टी के महमदपुर स्थित डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस कम फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया।विदित हो कि संभावित बाढ़ एवं अन्य आपदाओं के मद्देनजर जिले में की जा रही पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस कम फैसिलिटी सेंटर (District Emergency Response cum Facility Centre) का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न संसाधनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग किए जाने वाले नाव, आउटबोर्ड मोटर (OBM), लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, रस्सी, सर्च एवं रेस्क्यू उपकरण सहित अन्य संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीआरएफ टीम कमांडर को निर्देशित किया कि सभी नावों एवं ओबीएम की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें पूर्णतः कार्यशील अवस्था में रखा जाए, ताकि आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी विलंब के प्रारंभ किया जा सके। साथ ही सभी उपकरणों के रख-रखाव एवं समय-समय पर परीक्षण किए जाने का भी निर्देश दिया गया।
बुधवार, 3 जून 2026
मधुबनी : डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस कम फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें